English Bolna Kaise Sikhe – जानिए 30+ Tips से 30 दिन मे इंग्लिश बोलना कैसे सीखे

अभी सभी ग्रुप जॉइन करें
हमारे साथ जुड़ कर पैसा कमाने के लिए व्हाट्सप्प पर जुड़े Join Now
रोचक जानकारी और हमारे साथ पैसा कमाने के लिए ुड़ेे Join Now

आज इंग्लिश का महत्व एक भाषा से कहीं ज्यादा हो चुका है। अगर आप English Bolna Kaise Sikhe जानना चाहते है, तो हम आपको आज यह बताने जा रहे हैं कि आप फ्री में घर बैठे बैठे इंग्लिश बोलना कैसे सीखे सकते हैं। 

इससे पहले कि आप कुछ भी जानकारी ले यह याद रखें कि इंग्लिश एक भाषा है, ये बिल्कुल ऐसे है, जैसे आपकी मात्री भाषा है हिंदी, उड़िया, गुजराती या और भी कुछ। आप मातृभाषा इसलिए अच्छे से बोल पाते हैं क्योंकि आप बचपन से इसे बोलते आ रहे हैं अब जरा सोचिए कि इंग्लिश भी एक भाषा है उसे बोलने के लिए आपको इतनी ही प्रैक्टिस की जरूरत है जितना आपने अपनी बचपन से अपनी मातृभाषा पर  किया है। 

हम आपको यह बिल्कुल भी नहीं कह रहे हैं क्या आपको 10-20 साल इंग्लिश बोलना पड़ेगा तब जाकर आप इंग्लिश बोलना सीख पाएंगे। इंग्लिश बहुत आसान भाषा है आप अंग्रेजी कैसे बोले या English Bolna Kaise Sikhe सकते है, के बारे मे बहुत कुछ बताया गया है। 

इस लेख के माध्यम से हम आपको यह बताएंगे कि इंग्लिश कैसे बोले या इंगलिश बोलना कैसे सीखे। हर दिन का काम आपको बताया जाएगा और आप 30 दिन के अंदर इंग्लिश बोलना सीख जाएंगे,  अगर आप दिए हुए नियमों का पालन करते हैं तो इंग्लिश बोलना कैसे सीखे यह आप जल्दी सीख जाएंगे।

English Bolna Kaise Sikhe
Image Credit – English Bolna Kaise Sikhe
Table of Content hide
1. जानिए 30+ Tips से 30 दिन मे इंग्लिश बोलना कैसे सीखे (English Bolna Kaise Sikhe)

जानिए 30+ Tips से 30 दिन मे इंग्लिश बोलना कैसे सीखे (English Bolna Kaise Sikhe)

क्या इंग्लिश बोलना कठिन है?

नहीं इंग्लिश या अंग्रेजी बोलना कठिन नहीं है।  

मगर जब आप यह सवाल एक ऐसे बच्चे  या आदमी से पूछते हैं जो इंग्लिश स्कूल से पढ़ा है या फिर जो बहुत या थोड़ी बहौत भी  इंग्लिश बोल लेता है,  तो ऐसा लगता है जैसे वह झूठ बोल रहा है। मगर यह झूठ नहीं है यह सच है इंग्लिश बोलना सच में बहुत आसान है।

 आप एक बार इंग्लिश बोलना सीख जाएंगे तब आपको यह लगेगा कि असल में हिंदी या संस्कृत इंग्लिश से बहुत ज्यादा कठिन है।

 देखिए किसी चीज को सीखने के लिए डेडीकेशन चाहिए। अगर आपके अंदर पूर्ण निष्ठा है और आप पूरी अच्छी तरह से दिन-रात ध्यान लगाकर अपना काम करते हैं तो कोई भी चीज सीखना कठिन नहीं होगा। मगर यह तो हो गई किताबी बातें,  अगर हम असलियत की बात करें तो इंग्लिश सीखना इसलिए आसान है क्योंकि इसके कुछ नियम है बस वही 2/4 नियम हर भाषा में लागू करने होते हैं। आप एक बार इंग्लिश बोलने के कुछ नियम कुछ टिप्स को याद कर ले तो फिर आप बड़ी आसानी से पूरी जिंदगी इंग्लिश बोल सकते हैं।

 हम आपको यह बताएंगे कि वह कौन सा नियम और वह कौन से टिप्स हैं जिन्हें आपको याद रखना है। यह बात भी ध्यान रखिए इंग्लिश एक भाषा है और आप इसके नियमों को रट करके याद नहीं कर सकते।

 खुद सोचिए आप एक भाषा है इसलिए बोल पाते हैं क्योंकि आप बचपन से इसे अपने चारों तरफ सुन रहे हैं। जब एक बच्चा कुछ बोलना शुरू करता है तो उसमें हम नियम या फिर किसी तरह के ग्रामर  या व्याकरण को नहीं देखते हैं। बस कुछ भी उल्टा सीधा बोलते रहते हैं। आपको भी यही करना है बस अंग्रेजी के कुछ नियमों को एक कागज पर लिख लीजिए और जितना आप उन नियमों को फॉलो कर सके उतना फॉलो करते हुए उल्टा सीधा बोलते रहिए। आपकी मातृभाषा की ही तरह जितनी ज्यादा आप इसे बोलेंगे उतना ही ज्यादा आप इसे सीख जाएंगे। 

बात बस इतने पर ही खत्म नहीं होती है नीचे हम आपको और अच्छे से बताते हैं कि आप किस तरह से आसानी से इंग्लिश फ्री में सीख सकते हैं।

10+ Tips to Learn English – इंग्लिश बोलना कैसे सीखे

केवल नियम मालूम होने से और उन नियमों से कुछ वाक्य बना लेने से आप अंग्रेजी बोलना सीख नहीं जाएंगे। अंग्रेजी को बोलना यह पूरी तरह से प्रैक्टिस पर आधारित है और रोजमर्रा के जीवन में इस प्रैक्टिस को लाने के लिए आपको कुछ बिंदुओं का खास तौर से ध्यान देना होगा।

 हम नीचे आपको कुछ खास बिंदु दे रहे हैं उन्हें याद रखिए रोज फॉलो करके और धीरे-धीरे आपकी अंग्रेजी सुधरने लगेगी।

 क्या आपने कभी यह सोचा है कि आपने अपनी मात्र भाषा कैसे सीखे?  क्या आपने अपनी मातृभाषा को सीखने के लिए कोई कोर्स किया था। नहीं ना इंग्लिश भी एक भाषा ही है जिसे दुनिया के किसी कोने में एक मात्रिभाषा की तरह बोला जाता है फिर आपको इसे सीखने के लिए किसी कोर्स क्लास की जरूरत कैसे पड़ जाती है।

 अब जानते हैं आप कुछ गलतियां कर रहे हैं उन गलतियों को मत कर के नीचे दिए हुए टिप्स को फॉलो कीजिए आप धीरे-धीरे इंग्लिश सीखने लगेंगे लेकिन शर्त है आप इसे एक भाषा की तरह सीखिए किसी कोर्स की तरह नहीं।

1. सुनते रहिए

 आपको पता है कोई बच्चा बिना कोई कोर्स की है किस तरह से किसी भाषा को सीखता है। वह सुनता है। वह जो उसके आसपास बोली जाती है वह  सुनता है, नहीं सोचता कि जो बोला जा रहा है वह सही है या गलत है वह बस सुनता है। आपको भी बिल्कुल इसी तरह से इंग्लिश सीखनी है अंग्रेजी सीखने का यह पहला तरीका है सुनिए, जितना ज्यादा सुन सकते हैं बिना यह सोचे कि आपको समझ में आ रहा है, नहीं आ रहा है, आप जानते हैं, नहीं जानते हैं, वह कह रहा है, क्या कह रहा है, कोई मतलब नहीं है, बस सुनिए जितना ज्यादा सुन सकते हैं, जितनी देर तक सुन सकते हैं।

 जब आप इंग्लिश को दिन भर में 1 से 2 घंटा सुनेंगे 1 से 2 घंटा पढ़ेंगे तो आपकी आंख और कान आपके दिमाग में बहुत सारे शब्द को भारतीय जाएगी। बेशक आप उन शब्दों का मतलब नहीं जानते लेकिन आपको पता होगा कि वह शब्द इस्तेमाल किए जाते हैं।

 जब आपके दिमाग अलग-अलग तरह के शब्दों से भर जाएगा तो यकीन मानिए अब धीरे-धीरे उनका इस्तेमाल भी सीखेंगे।

2. कभी अनुवाद मत कीजिए

 ज्यादातर लोग अंग्रेजी सीखने के लिए किसी ट्रांसलेशन की किताब का इस्तेमाल करते हैं। की मानी है जो दुनिया का सबसे गंदा तरीका है। जो लोग बचपन से इंग्लिश सीखे हैं जो लोग विदेश अमेरिका में रहते हैं क्या वह लोग कभी किसी ट्रांसलेशन की किताब से इंग्लिश सीखने होंगे। क्या आपने अपनी मातृभाषा को सीखने के लिए किसी और भाषा में ट्रांसलेट करने की कोशिश की थी।

 फिर आप इंग्लिश कोई भाषा की तरह क्यों नहीं देख रहे हैं, इसके लिए आपको किसी और भाषा के ऊपर निर्भर होने की जरूरत नहीं है. यह तो अलग भाषा है किसी और भाषा से जोड़ करके मत सीखिए आप बस वैसे ही सीखे जैसे एक बच्चा  किसी भाषा को सीखता है बिना किसी और भाषा की मदद से।

 ज्यादातर लोग इस बात को नहीं समझते और आप यह देख पाएंगे कि आपके आसपास ऐसे बहुत लोग हैं जो ट्रांसलेशन तो कर लेते हैं मगर वह इंग्लिश बोल नहीं पाते।

3. पहले बोले छोटे-छोटे वाक्य

 जब आप अंग्रेजी में अलग-अलग गाने, फिल्म, सीरियल, किताब, देखेंगे और पढ़ेंगे तब आप अलग अलग तरह के शब्दों को अपने दिमाग में भरेंगे। उसके बाद छोटे-छोटे वाक्यों का इस्तेमाल करें, उन शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए। जब शुरू शुरू में आप छोटे-छोटे वाक्य बनाएंगे तो दिए हुए व्याकरण के नियम का follow  करें।

 आप शुरू शुरू में कहिए जैसे – आज आपने क्या खाया? आप कैसे हैं? आपका नाम क्या है? आपका घर कहां है?

 बिल्कुल वही सारे सवाल और जवाब जो एक छोटे बच्चे को सिखाया जाता है जब आप इस तरह के सवाल जवाब इंग्लिश में कर लेंगे तब आप यह कह सकते हैं कि आपको बेसिक इंग्लिश आ गई है।

4. अंग्रेजी में सोचें

 दिमाग का इंग्लिश में काम करना सबसे ज्यादा जरूरी है आपको जल्दी से जल्दी इंग्लिश सीखने के लिए। इसलिए आप किसी किताब या किसी फार्मूला को रखने से पहले  इंग्लिश में सोचिए मन में ही कोई कहानी करें अब जो भी चीज अपने दिमाग में सोचते हैं उस बात को इंग्लिश में सोचने का प्रयास करें।

 शुरु-शुरु में परेशानी होगी अब कोई भी बात नहीं सोच पाएंगे। लेकिन अगर आपने कुछ अंग्रेजी किताबों को देखा है कुछ गाना या कुछ अंग्रेजी फिल्मों को देखा है और सुना है तो आपके दिमाग में शब्द हैं जिन शब्दों का आपने देखा है हीरो हीरोइन को इस्तेमाल करते हुए आप भी कोशिश कीजिए उन शब्दों को इस्तेमाल करने के लिए। 

जब आप अपने मन में अलग अलग तरह की कहानियों को अंग्रेजी में सोचने लगेंगे तब धीरे-धीरे आप उन शब्दों का इस्तेमाल करना सीखेंगे।

5. व्याकरण पर छोड़ ना डालें

 जब आप किसी वीडियो को देखेंगे या किसी अंग्रेजी सिखाने वाली किताब को पढ़ेंगे तो आप पाएंगे कि उसमें अलग-अलग तरह के फार्मूला दिया हुआ है। लेकिन अगर आप मेरी बात माने तो इंग्लिश सीखने के लिए आप कभी भी किसी फार्मूला पर या व्याकरण पर निर्भर ना होए।

 गलतियां कीजिए। अंग्रेजी बोलने के समय जितनी गलती कर सकते हैं करिए और यह गलतियां तभी कर पाएंगे जब आपको फार्मूला नहीं पता होगा इसलिए मत याद कीजिए। व्याकरण के फार्मूले को अपने दिमाग में मत बैठने दीजिए आप बस गलतियां करते रहिए जो मन में आए बोलते रहिए। 

धीरे-धीरे सीख जाएंगे उसे हीरो ने फिल्म में किस तरह से कहा था बिल्कुल वैसे ही आप कहने लगेंगे। गाने के लिरिक्स जैसे थे आप बिल्कुल वैसे ही गाना गुनगुनाने लगेंगे।

 किसी भी इंग्लिश के वाक्य को बोलने से पहले इंग्लिश के गाने को गुनगुनाना सीखिए इंग्लिश फिल्म में आए हुए हीरो के डायलॉग को बोलना सीखिए।

6. आईने के पास प्रयास कीजिए

 जब आप आईने के पास प्रयास करेंगे तब आप अपने आप से बातें करिए। सही सवाल पूछिए और खुद ही जवाब दीजिए। कोशिश कीजिए उस फिल्म के हीरो की तरह बोलने का। कोशिश कीजिए किताब में पढ़ी हुई लाइन को एक बार इंग्लिश में अपने से बोले।

 कुछ भी अंग्रेजी में बोलिए जैसे पूछिए – विल यू कैन? जवाब दीजिए यस आई कैन? “Will you can? Yes I can”

7. रोजाना करें अभ्यास

जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि जितना ज्यादा आप प्रैक्टिस करेंगे उतना ही जल्दी और उतने ही आसानी से आप इंग्लिश बोल पाएंगे। इसलिए रोज की अंग्रेजी किताब का एक लाइन एक पैराग्राफ एक पेज पढ़िए। एक या दो अंग्रेजी गाना सुनिए, और अंग्रेजी के उन फिल्मों को देखिए जिनमें सबटाइटल हो। वह अंग्रेजी फिल्म जिसमें नीचे अंग्रेजी में वाक्यों को लिखा जा रहा हो।

Tips to English Bolna Kaise Sikhe in Hindi

Basic English kaise bole

पहले तो आप यह समझ ले कि बेसिक इंग्लिश का मतलब क्या होता है। बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो What, When, How, Yes, No बस इतना जानते हैं और कहते हैं कि उन्हें बेसिक इंग्लिश आता है। 

बेसिक इंग्लिश का मतलब होता है कि आप किसी से रोजमर्रा के कुछ 2/4 सवालों के जवाब अंग्रेजी में कर सकें। जैसा कि आपको पता हो,  

  • आप कैसे हैं? 
  • आप कहां जा रहे हैं? 
  • आप कहां रहते हैं? 
  • आपके पापा का नाम क्या है?
  • आप क्या काम करते हैं?

इन सभी सवालों का जवाब अंग्रेजी में आना चाहिए।  जब आप इन सभी सवालों के जवाब अंग्रेजी में किसी को दे सकते हैं तब  आपको Basic इंग्लिश आता है।

Learn Basic English in Hindi

Online इंग्लिश कैसे सीखे (English Bolna Kaise Sikhe)

 आज के टाइम में आप ऑनलाइन कुछ भी सीख सकते हैं इंग्लिश भी उनमें से एक है। अगर आप इंग्लिश सीखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कुछ ऐप और वेबसाइट्स पर जाकर फ्री में ऑनलाइन इंग्लिश सीख सकते हैं।

 ऑनलाइन इंग्लिश सीखने का फायदा है कि आपको कहीं जाना नहीं पड़ता और ज्यादातर जगहों पर आप फ्री में ही सीख लेते हैं।

App जहां से आप इंग्लिश सीख सकते हैं?

  • Duolingo: Learn Languages Free.
  • English Grammar Sikhe.
  • Hello English: Learn English.
  • Busuu: Learn Languages.
  • Drops – Learn American English Language For Free.
  • Lingbe.
  • Learn Languages with Memrise
  • Tenses in Hindi-English App.

Websites जहां से आप इंग्लिश सीख सकते हैं?

  • Let’s Talk in English
  • Let Talk

Offline इंग्लिश कहां से सीख सकते है – Offline English Bolna Kaise Sikhe

 अगर आप मोबाइल चलाना उतना पसंद नहीं करते हैं तो आप ऑफलाइन भी इंग्लिश सीख सकते हैं। ऑफलाइन इंग्लिश सीखना जरा सा मुश्किल इसलिए है क्योंकि आपको अपने घर से निकल कर कहीं जाना होगा लेकिन यह अच्छा भी है क्योंकि आप अपनी आंखों के सामने किसी के साथ बैठकर इंग्लिश सीखेंगे।

 तो अगर आप एक छोटे जगह से हैं जहां पर इंटरनेट की सुविधा ज्यादा अच्छी नहीं है तो आप ऑफलाइन अंग्रेजी सीखने का माध्यम भी चुन सकते हैं। सबसे पहले आप यह पता कीजिए कि कौन आपके इलाके में सबसे अच्छा इंग्लिश सिखाता है आजकल बहुत सारे इंग्लिश सिखाने वाले इंस्टिट्यूट आपको मार्केट में मिल जाएंगे।

 अपने घर के आस-पास है या फिर घर के किसी जान पहचान  से भी इंग्लिश सीख सकते हैं बस आपको उनके साथ 1 से 2 घंटा रोज बैठना है और इंग्लिश के कुछ नियमों को जानना है।

 किसी के भी पास बैठी है इंग्लिश के कुछ नियमों को अपने कॉपी में नोट कर लीजिए उसके बाद उन नियमों को फॉलो करते हुए दो तीन बार इंग्लिश में बोलने का ट्राई कीजिए शुरू में आप टूटा फूटा बोलेंगे लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे आप अच्छा इंग्लिश बोलने लगेंगे। हां इसमें टाइम लगेगा मगर एक बार जब आप इंग्लिश बोलना शुरू कर देंगे शुरू में कुछ टूटा फूटा बोलने के बाद धीरे-धीरे आपकी अंग्रेजी सुधारने लगेगी।

कोचिंग से इंग्लिश सीखने में कितना खर्च लगेगा – English Sikhne me Kharch

अगर आप किसी इंस्टिट्यूट से जाकर इंग्लिश सीखेंगे तो आपको कुछ पैसे देने होंगे पर वह ज्यादा पैसे नहीं होंगे। आजकल इंग्लिश सीखना है कोई बहुत ज्यादा खर्चा उठाने वाली बात नहीं है। 

आप 500 से 1000 रुपया हर महीना देकर के 6 महीने के अंदर बहुत अच्छी इंग्लिश सीख सकते हैं।

 ऑनलाइन भी आपको बहुत सारे ऐसे प्रीमियम वीडियो या प्रीमियम ऑनलाइन क्लासेस मिल जाएंगे जो आपको 3 से 6 महीने के अंदर इंग्लिश सिखाने का दावा करेंगे। आप कोई भी कोचिंग इंस्टीट्यूट या ऑनलाइन कोर्स खरीदने से पहले पूरी जानकारी ले लें अगर आपको लगता है कि जो इंसान सिखा रहा है वह सच में अच्छा है और वह आपको सिखा देगा तो पूर्ण विश्वास होने के बाद ही कोर्स को या कोचिंग इंस्टीट्यूट को पैसे दे।

YouTube Se English kaise bole

 यूट्यूब से आप इंग्लिश सीख सकते हैं।  इसके लिए सबसे पहले ऑनलाइन पता कीजिए कि कौन सा यूट्यूब चैनल अच्छा है, कुछ यूट्यूब वीडियो से पता कीजिए, कुछ लोगों से पता कीजिए, और 2/4 वीडियो को खुद देखकर पता कीजिए, जब आपको पता चल जाएगी कुछ एक-आद चैनल है जो अच्छा इंग्लिश सिखाते हैं तो उन चैनल के नाम अपने कॉपी में लिख ले।

 यूट्यूब आजकल कुछ भी सीखने का एक बहुत अच्छा जरिया हो चुका है। ऊपर आपको बहुत सारे ऐसे अच्छे-अच्छे वीडियो मिल जाएंगे जिनको अगर आप रेगुलर फॉलो करें तो आप कोई भी नहीं स्किल को सीख सकते हैं।

  •  आपको कोई ऐसा चैनल मिल जाए तो उस चैनल में अगर कोई प्ले लिस्ट है जो प्ले लिस्ट शुरू से लास्ट तक इंग्लिश सिखाती है तो उस प्लेलिस्ट को सेव कर लें।
  • Article में दिए हुए टिप्स को भी अपनी कॉपी में लिख लें और उसे रोजाना फॉलो करें।
  •  एक अलग से कॉपी बनाएं और उसमें ग्रामर के सभी नियमों को लिखें।
  •  यूट्यूब पर जितने भी वीडियो हैं उन सभी वीडियो को बारी-बारी से देखिए रोज एक वीडियो देखिए और उसे एक वीडियो से आपने क्या सीखा उसे कॉपी में संक्षिप्त रूप में बैठकर लिखिए।

 इसी तरह अगर आप 30 दिन तक फॉलो करते हैं तो आप थोड़ा बहुत इंग्लिश सीख जाएंगे उसके बाद आप प्रैक्टिस करते करते पूरी इंग्लिश को सीख जाएंगे। अभी भी परेशानी होने पर नीचे दिए हुए टिप्स और बाकी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें।

English kaise Bole, Sikhiye Vivek Bindra se

अंग्रेजी बोलने के फायदे

 अगर आज के जमाने में आप यह सवाल पूछते हैं तो यह बड़ा बेतुका सा लगता है। क्योंकि आज के जमाने में अंग्रेजी एक भाषा से कहीं ज्यादा हो चुकी है। आजकल अंग्रेजी एक भाषा नहीं रही है वह आगे बढ़ने का एक जरिया या जरूरत बन चुकी है।

 आपको किसी कंपनी में नौकरी चाहिए? आपको अपने घर से बाहर निकल कर किसी पराई जगह पर जाकर किसी से बात करना है? आपको चार आदमी के सामने अपना एक इंप्रेशन देना है? और आप पढ़े लिखे है यह सिद्ध करना है? तो आप इन सभी चीजों में अंग्रेजी को सबसे प्रथम पाएंगे। 

 अब ये सही है या गलत यह एक लंबा वाद विवाद है। मगर हालात यही कहते हैं कि अंग्रेजी जरूरत है। इसके अलावा अंग्रेजी के कुछ फायदे हमने नीचे दिए हुए हैं उन बिंदुओं को ध्यान से पढ़ें।

  •  अच्छी अंग्रेजी बोलने से आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है।
  • आप किसी के सामने अपना एक अच्छा इंप्रेशन बना सकते हैं, और आप कुछ दर्जे के पढ़े हुए हैं यह समाज में दिखा सकते हैं।
  •  दुनिया के किसी कोने में किसी से भी बात कर सकते हैं। 
  • आपको कहीं भी किसी से बात करने के लिए सोचने की जरूरत नहीं है दुनिया के लगभग हर इंसान अंग्रेजी को समझते हैं।

 अंग्रेजी के नुकसान

 अंग्रेजी इतना प्रचलित है इसकी बहुत ज्यादा जरूरत है इसका मतलब यह नहीं कि इसके कुछ नुकसान नहीं है। दुनिया में हर चीज एक दो धारी तलवार की तरह है अंग्रेजी भी उनमें से एक है।

 नीचे हमने अंग्रेजी के कुछ नुकसान को बताया है कृपया उन बिंदुओं को ध्यान से पढ़ें और इन बातों का ख्याल जरूर रखें।

  •  अंग्रेजी के आने की वजह से हम अंग्रेजी सभ्यता की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं और अपनी सभ्यता को भूलते जा रहे हैं।
  •  अंग्रेजी आज की बहुत बड़ी जरूरत बन चुकी है और जिसकी उम्र बहुत ज्यादा हो चुकी है उसके लिए दोबारा एक बच्चे की तरह एक नई भाषा को सीखना बहुत कठिन हो चुका है।
  •  अंग्रेजी के ज्यादा इस्तेमाल करने की वजह से हम अपनी मातृभाषा को भूलते जा रहे हैं।

 अंग्रेजी बोल कर नौकरी कैसे मिलेगी – Job After English

 आज एक अच्छी नौकरी की बहुत मारामारी है। आप यह बात समझे या नहीं मगर अंग्रेजी बोल कर हमें एक अच्छी नौकरी जरूर मिल सकती है। ऑनलाइन केयूष युग में ऐसे बहुत सारे काम आ चुके हैं जो आप अंग्रेजी बोल कर घर बैठे कर सकते हैं। अगर आप घर बैठे बैठे पैसा कमाना चाहते हैं तो हमारे एफिलिएट मार्केटिंग वाले अंक को पढ़ना ना भूले।

  •  अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आप अंग्रेजी बोल कर किस तरह से एक अच्छी नौकरी पा सकते हैं तो नीचे दिए गए बिंदुओं को ध्यान से पढ़िए।
  • अंग्रेजी बोल कर आप एक इंटरव्यू में अपना अच्छा इंप्रेशन बना सकते हैं और अच्छा नौकरी पा सकते हैं।
  • अगर आप अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं तो एक ऐसा देश जहां अंग्रेजी उसकी मातृभाषा नहीं है तो वहां पर आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं ट्रांसलेटर बन कर।
  • अगर आप अच्छी अंग्रेजी सीख जाते हैं तो आप ऑनलाइन किसी को अंग्रेजी सिखा कर भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
  •  अंग्रेजी सीख कर आप अच्छा पैसा ऑनलाइन कमा सकते हैं साथ ही किसी ऑफलाइन कंपनी में जब आप जॉब के लिए अप्लाई करेंगे तो अंग्रेजी आपका एक अच्छा इंप्रेशन बनाएगा जो आपके नौकरी मिलने के chance है उसको बहुत हद तक बढ़ा देगा।

 इंग्लिश fluently कैसे बोले

 असल में फ्लूएंट (fluent) इंग्लिश का मतलब होता है जल्दी-जल्दी अंग्रेजी बोलना। हिंदी या अपनी कोई और मातृभाषा जल्दी-जल्दी बिना किसी गलती के बोल सकते हैं,  जब आप उसी तरह से अंग्रेजी को बोल पाएंगे तो आप यह कहेंगे कि आप अंग्रेजी fluently बोलना जानते हैं।

 अंग्रेजी को fluently बोलने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करने की जरूरत है। ज्यादा अंग्रेजी किताबों को पड़िए ताकि आपको अंग्रेजी के ज्यादा से ज्यादा शब्द आपके दिमाग में भरे। अपा ज्यादा से ज्यादा अंग्रेजी फिल्म को देखिए ध्यान रहे वह सारी फिल्में अंग्रेजी भाषा में ही होनी चाहिए ताकि आपके दिमाग में अंग्रेजी  शब्द भरे।

कोई उतनी अच्छी english बोल सकता है जितनी ज्यादा उसके दिमाग में अंग्रेजी के शब्दकोश होंगे। कोशिश कीजिए कि आप ज्यादा से ज्यादा अंग्रेजी भाषा का उपयोग करें ज्यादा से ज्यादा अंग्रेजी शब्दों को देखें और पढ़ें।

अंग्रेजी बोलने के लिए कॉन्फिडेंस कैसे बनाएं – Develop Confidence in English

 किसी भी भाषा को बोलते समय किसी के सामने कॉन्फिडेंस तब आएगा जब आपके अंदर खुद कॉन्फिडेंस होगा। कहने का मतलब है कि आप किसी के सामने कॉन्फिडेंट रहो कर इंग्लिश बोल पाए इससे पहले आप खुद को याद में विश्वास दिलाएं कि आप अंग्रेजी अच्छी बोलते हैं।

आईने के सामने खड़े होकर बात कीजिए। अपने आप से बात कीजिए। जब आप देखेंगे की आप अंग्रेजी का उच्चारण सही तरीके से कर रहे हैं आप बड़ी तेजी से अंग्रेजी बोल पा रहे हैं तो आपका मस्तिक खुद पर खुद आपको बाद में विश्वास दिलाएगा कि आप अंग्रेजी अच्छे से सीख रहे हैं या सीख चुके हैं।

 इंग्लिश कॉन्फिडेंट होकर कैसे बोले, अगर आपको कॉन्फिडेंट होकर अंग्रेजी बोलना है तो नीचे दिए गए बिंदुओं को फॉलो करें।

  •  रोजाना खुद से बात करें और खुद को यह विश्वास दिलाया कि आप उच्चारण सही तरीके से कर रहे हैं।
  •  आईने के सामने खड़े होकर बात करें अपनी आंखों में आंखें डाल कर देखें और तब अंग्रेजी का उच्चारण करें,  आप देखें कि आपके बॉडी लैंग्वेज क्या है, आप किस तरह से खड़े हैं, आप किस तरह से देख रहे हैं, आप क्या कह रहे हैं, कितने तेजी में कह रहे हैं  उसका उच्चारण कैसा है।
  •  अपनी जान पहचान या आपने घर पर कुछ भाई बहनों के पास अंग्रेजी को बोलें। उस समय प्रयास करें कि आप अंग्रेजी के सभी नियमों का पालन सही तरीके से करें।
  •  जब आपको पूर्ण तरह से ही विश्वास हो जाए कि आप अंग्रेजी अच्छी बोलते हैं आप उसका उच्चारण सही तरीके से करते हैं और आप जल्दी-जल्दी कहते हैं बिना किसी  परेशानी के।
  •  तब आप धीरे-धीरे अंग्रेजी को बाहर किसी पराए के सामने बोलना शुरू करें और धीरे-धीरे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ने लगेगा और आप पूरी तरह से अंग्रेजी सीख जाएंगे।
Develop Confidence in English Speaking

अंग्रेजी बोलते समय किन बातों का मुख्य रुप से ध्यान दें – More Tips To Learn English in Hindi

 सीखना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है ऊपर दिए गए सभी बिंदुओं को अगर आप ध्यान से पढ़े और उन सभी बातों पर गौर करें तो धीरे-धीरे आप अंग्रेजी सीखने लगेंगे। मगर अंग्रेजी सीखते समय आपको कुछ मुख्य बिंदुओं पर अवश्य ध्यान देना चाहिए जिसके बारे में हमने नीचे बताया है ध्यान से पढ़ें।

  •  अंग्रेजी सीखने को बोरिंग ना बनाएं इसे अब गाने और फिल्मों से जितनी जल्दी सीख सकते हैं उतनी जल्दी किसी किताब से नहीं सीख सकते।
  •  वैसी फिल्म और वैसे गाने को सुनें जिस के वीडियो के नीचे आपको अंग्रेजी वाक्य लिखे दिखाई दे। कुछ वीडियो और गाना को देखते सुनते समय उन अंग्रेजी शब्दों को किस तरह से वाक्य में लिखा गया है इस बात को ध्यान से देखें हो सके तो उस गाने को यह फिल्म के डायलॉग को कॉपी में लिख ले।
  •  जब आप नया-नया अंग्रेजी सीखना शुरू करें तो आप ग्रामर पर ज्यादा ध्यान ना दें अब ज्यादा से ज्यादा शब्द को अपने दिमाग में भरने और उन शब्दों को तोड़ मरोड़ कर इस्तेमाल करने पर ज्यादा ध्यान दें।
  •  आगे क्या बहुत सारे अंग्रेजी शब्दों का अर्थ समझने लगे हैं तब आप ग्रामर के टेंस पर ध्यान देना शुरू कर सकते हैं।
  •  ज्यादा से ज्यादा अंग्रेजी वाक्यों को देखें इसके लिए आप अंग्रेजी किताब पढ़ें।
  •  अंग्रेजी व्याकरण सीखने के लिए टेंस और फार्मूला और ट्रांसलेशन की किताब का इस्तेमाल कर सकते हैं मगर इसे ज्यादा ना करें। आप मुख्य रूप से उन वाक्यों को किताब में या कहीं लिखा हुआ देखें और यह समझने की कोशिश करें कि किस तरह से यह वाक्यों को लिखा है और आप किस तरह से वाक्यों को लिख रहे हैं 

निष्कर्ष

 उम्मीद करते हैं आप इस पूरे आर्टिकल को ध्यान से पढ़े होंगे आप यह समझ पाए होंगे कि English kaise bole या English Bolna Kaise Sikhe

 ऊपर बताया हर बिंदु को ध्यान से पढ़ें और उसे लगभग 30 दिन तक फॉलो करें उसके बाद आप देखेंगे कि आप थोड़ा थोड़ा अंग्रेजी बोलना सीख चुके हैं। इस तरह से अंग्रेजी सीखने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस कर  सकते हैं।

 हम आपको यही कहेंगे कि अंग्रेजी सीखने के लिए जितना कम से कम पैसा खर्चा कर सकते हैं उतना करें। किसी कोर्स में पैसा देने से अच्छा है आप अंग्रेजी की किताब को खरीद कर  पढ़ें। 

हां हो सकता है आप उस किताब का एक भी अर्थ ना समझ पाए मगर आप बहुत सारे शब्दों को अपने दिमाग में जगह देंगे और फिर आप यह देख पाएंगे कि उन शब्दों का इस्तेमाल किस तरह से एक वाक्य में हो रहा है।

 हम आशा करते है आपको इस लेख में English kaise bole या इंग्लिश बोलना कैसे सीखे से जुड़ी सभी जानकारियां मिल गई होंगी। अगर इस आर्टिकल ने आप को अंग्रेजी सिखाने में मदद की है तो कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

अभी सभी ग्रुप जॉइन करें
हमारे साथ जुड़ कर पैसा कमाने के लिए व्हाट्सप्प पर जुड़े Join Now
लैटस्ट खबर और रोचक जानकारी के लिए टेलग्रैम पर जुड़े Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *